कालपी में 32वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, 21 जोड़ों ने लिए सात फेरे
गायत्री परिवार के आचार्यों ने वेद मंत्रों के साथ संपन्न कराई शादी, नवदंपतियों को मिले उपहार

कालपी (जालौन)। अखिल भारतीय दृढ़ोमर वैश्य समाज के तत्वावधान में रविवार को ठक्कर बापा इंटर कॉलेज के मैदान में 32वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन में गायत्री परिवार के आचार्यों द्वारा 21 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग शामिल हुए और नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया। प्रशासनिक स्तर पर भी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
वेद मंत्रों के बीच संपन्न हुआ विवाह समारोह
गायत्री परिवार के आचार्य लक्ष्मण सिंह, रणवीर सिंह, राकेश मिश्रा, रूप नारायण दुबे, राम शंकर, जय सिंह राजावत और राजेंद्र शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह संस्कार संपन्न कराया।
इस दौरान पवन गुप्ता का विवाह पूनम देवी से, निखिल गुप्ता का लक्ष्मी देवी से, शिवा गुप्ता का अंशिका से, रोहित गुप्ता का निशा देवी से तथा कन्हैया गुप्ता का सोनम देवी से हुआ। कुल 21 जोड़ों ने इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में सात फेरे लिए।
वर-वधू को मिला आशीर्वाद, अतिथियों ने की सराहना
समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को खत्म करने में मददगार साबित होते हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, पूर्व विधायक डॉ. अरुण मैहरोत्रा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता सहित कई गणमान्य अतिथियों ने किया। इस अवसर पर संजीव उपाध्याय, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला, चेयरमैन अरविंद यादव, भाजपा अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, शिव बालक सिंह यादव, भारत सिंह यादव, अजीत यादव, अमित पांडेय सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
नवविवाहितों को मिले उपयोगी उपहार
कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को डबल बेड, एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, अलमारी, कूलर, मेज-कुर्सी, सिलाई मशीन, सिंगारदान, गद्दा, कंबल, बक्सा, प्रेस, कुकर, दीवार घड़ी, पायल-बिछिया, थर्मोस्टेट बोतल, लड्डू गोपाल एवं सिंहासन, पायदान, गर्म केतली, गैस चूल्हा, तकिया-बेडशीट, सीलिंग फैन, सूटकेस, मिक्सी, पांच साड़ियां, हॉट केस, पूजा के बर्तन, रामायण-गीता, बाउल, बाल्टी समेत कई आवश्यक घरेलू सामान भेंट किए गए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
सम्मान समारोह और अतिथियों का स्वागत
आयोजन समिति ने इस मौके पर विभिन्न विशिष्ट अतिथियों और पत्रकारों का सम्मान भी किया। कार्यक्रम संयोजक संदीप गुप्ता (श्याम पैलेस) ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अवधेश गुप्ता (महोबा), सुनील गुप्ता (कुरारा), गिरीश गुप्ता (जालौन), कृष्ण कुमार गुप्ता, सीताराम गुप्ता (कागज फैक्ट्री), डॉ. राजेंद्र गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, राम कुमार गुप्ता, गगन गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, विनीत गुप्ता, सुनील गुप्ता, संजय गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
महिला मोर्चा की भी रही सक्रिय भागीदारी
इस आयोजन में महिलाओं की भी विशेष भागीदारी रही। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण गुप्ता, अंचल अध्यक्ष सुमन गुप्ता, नगर अध्यक्ष मोहनी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, रीना गुप्ता, सरिता गुप्ता, रूबी गुप्ता, मधु गुप्ता, अपेक्षा गुप्ता, शिखा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
प्रशासन की सख्त निगरानी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
इस बड़े आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अवधेश सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र पाठक, अग्निशमन अधिकारी महेंद्र प्रसाद बाजपेई, एलआईयू अधिकारी एसके पटेल, जितेंद्र यादव, उपनिरीक्षक रणधीर सिंह, पुत्तीलाल, बृजनंदन और अंकित चौरसिया समेत पुलिस व ट्रैफिक विभाग के जवान पूरे समय मुस्तैद रहे।
समारोह का सफल संचालन
कार्यक्रम का संचालन राकेश और इंदौर से आए अनुरुद्ध गुप्ता ने कुशलतापूर्वक किया।
समाज में सामूहिक विवाह की बढ़ती स्वीकार्यता
इस आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सामूहिक विवाह समाज में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इससे न केवल विवाह को आसान और किफायती बनाया जा सकता है, बल्कि दहेज प्रथा जैसी बुराइयों को खत्म करने में भी मदद मिलती है। इस सफल आयोजन से प्रेरित होकर अन्य समाजों में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की संभावना बढ़ गई है।
-ब्यूरो रिपोर्ट डेस्क