जिला बांदा
बांदा में ग्राम प्रधान पर गोलीबारी: दबंगों ने पुरानी रंजिश में किया जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव में ग्राम प्रधान रामलाल जयन पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते तीन दबंगों ने कहासुनी के बाद प्रधान पर गोलियां चलाईं। एक गोली उनके दाहिने बाजू और दूसरी पेट में लगी। घायल ग्राम प्रधान का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
13वीं बार हुआ हमला
घायल प्रधान रामलाल ने बताया कि यह उन पर 13वां हमला है। इससे पहले दबंगों ने 12 बार हमला किया, लेकिन पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की।
एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन टीमों का गठन किया और घेराबंदी कर एक आरोपी राघव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सीईओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रिपोर्ट : डेस्क